खत्री सभा के परिवारों की विशेष बैठक जतिंदर बेदी की अगुवाई में माता चिंतपूर्णी धर्मशाला में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष वरिंदर कौड़ा विशेष तौर से उपस्थित हुए। जिसमें कई अहम फैसलो पर विचार-विमर्श किया गया। वरिंदर कौड़ा, जतिंदर बेदी, हरि चंद टंडन, मोहित धवन, ओ एस जैदका एवं मुनीश कोहली को कार्यकारणी कमेटी में शामिल किया गया एवं खत्री सभा को ऊंचा उठाने संबंधी सभी ने प्रण एवं संकल्प लिया। जतिंदर बेदी ने कहा कि खत्री सभा शहर की प्रसिद्ध एवं सबसे पुरानी संस्था है। पिछले लंबे समय से इसके सभी सदस्य मिल जुलकर कार्य करके अग्रणी बने हुए हैं। इन समस्याओ के हल संबंधी खत्री बिरादरी ने बैठक की है तांकि खत्री सभा अपने समाजिक एवं धार्मिक कार्य इसी तरह करती रहे। खत्री सभा के समूह परिवारिक सदस्य इसे पहचान दिलाने में अपना योगदान डाल रहे हैं एवं इसी तरह डालते रहेंगे। बैठक में फैसला किया गया कि खत्री सभा के शहर में सभी परिवारों तक आने वाले समय में पहुंच बनाकर उनको एक मंच पर लाया जाएगा। इस अवसर पर वरिंदर कौड़ा, जतिंदर बेदी, हरिचंद टंडन, मुनीश कोहली, ओ एस जैदका, डा अरुण कौड़ा, नवनीत ढंड, शिव टंडन, मोहित धवन, ऋषि कौड़ा, अमित गांधी, तरसेम जंड, शम्मी सच्चर, बलविंदर कुमार, इंद्रपाल पलता, आदेश सहगल, आशीष चोपड़ा, शंकर टंडन, रमन शाही, अमन शाही, सुदामा पूरी, राकेश सहगल, अर्जुन सहगल, राजपाल पूरी, कुलदीप राय, भारत भूषण जैदका, राकेश जैदका, मुनीश मैनराय, राजपाल चौधरी, सोनू धवन, प्रदीप चौहान, रिशु, भरत, गुरमीत, राजिंद्र, सूरज, मुकेश, अमित, मुनीश बेरी, लक्की, लाडी सहगल, विनोद सहगल आदि उपस्थित थे।
कपूरे गांव के शहीद अवतार सिंह की बरसी 27 मई को
मोगा| गांव कपूरे के शहीद हवालदार अवतार सिंह की 17वीं बरसी व श्रद्धाजलि समारोह प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी गांव कपूरे के गुरुद्वारा गोबिंदगढ़ साहिब में शहीद के परिवार व नगर निवासियों के सहयोग से 27 मई दिन रविवार को आयोजित किया जा रहा है। शहीद के परिवारिक सदस्यों ने बताया कि अवतार सिंह जो कि 25 मई 2001 को जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे, उनका श्रद्धाजलि समारोह व वार्षिक बरसी प्रत्येक वर्ष मनाई जाती है। उन्होंने बताया कि 19 मई से शुरु करवाए श्री सहज पाठ का भोग 27 मई दिन रविवार को डाला जाएगा।