मोगा| एडिशनल सेशन जज की अदालत ने 50 ग्राम नशीले पाउडर समेत पकड़े गए आरोपी को दो साल कैद व 20 हजार रुपए जुर्माना अदा करने का फैसला सुनाया है। थाना बधनी कलां पुलिस ने बताया कि 22 मार्च 2015 को पुलिस ने गश्त के दौरान बुटर कलां से राऊके कलां लिंक रोड पर एक व्यक्ति को शकी हालत में पैदल जाते देख उसे रोक तलाशी लेने पर 50 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया था। पुलिस ने आरोपी बूटा सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। शनिवार को अदालत ने केस की सुनवाई के दौरान बूटा सिंह को दोषी करार देते हुए सजा व जुर्माना अदा करने का फैसला सुनाया है।