12वीं कक्षा की परीक्षा में फेल होने से दुखी छात्रा ने शनिवार देर सायं फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, बाघापुराना में चन्नू वाला रोड स्थित हरगोबिंद सिंह नगर में एक डेरा प्रेमी परिवार की करीब साढ़े 17 साल की लड़की गुरवीर कौर का हाल ही में परीक्षा परिणाम आया था। इसमें वह फेल हो गई, जिसके कारण वह परेशान रहने लगी। शनिवार की देर सायं उसके परिवारवाले नामचर्चा घर में सेवा करने गए हुए थे। लड़की घर में अकेली थी। उसने अपने दुपट्टे से अपने गले में फंदा लगा लिया। उसके परिवारवाले नामचर्चा घर से वापस लौटे तो उन्होंने शव फंदे से लटकते देखा। उन्होंने बाघापुराणा पुलिस को सूचित किया। एएसआई सुरिंदर पाल पुलिस मुलाजिमों को लेकर घटनास्थल पर पंहुचे, शव को नीचे उतारकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। एएसआई के अनुसार, परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी।
परिजन गए थे नामचर्चा में, घर पर थी अकेली