नाबालिगा के कथित अवैध संबंधों की भनक परिजनों को लगते ही, पूरे परिवार ने मिलकर उसकी हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द कर दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक परिवार के पांच लोगों समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। वहीं पिछले एक सप्ताह से सारे आरोपी भूमिगत हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। लेकिन आरोपियों के गांव का कोई भी व्यक्ति मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं है। सीआईए स्टाफ प्रभारी किक्कर सिंह ने बताया कि थाना धर्मकोट में पड़ते गांव नूरपुर हकीमां निवासी सवरन सिंह ने 24 मई 2017 को धर्मकोट थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई की उसकी 17 साल की बेटी संदीप उर्फ मनजिंदर कौर पिछले कुछ दिनों से लापता है। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर थाने में रिपोर्ट नंबर 15 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस सूत्रों के हवाले से पता चला है कि एक साल की जांच में सामने आया है कि मृतका की भाभी के किसी युवक के साथ अवैध संबंध चल रहे थे। लेकिन घर में इस बारे में पता चलने पर उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। उसने योजना के तहत खुद को बचाने के लिए ससुराल परिवार को यकीन दिलवा दिया कि संदीप उर्फ मनजिंदर कौर के किसी युवक के साथ अवैध संबंध है। इसके बाद परिवार ने अपनी बदनामी से बचने के लिए लड़की की हत्या कर शव को कहीं खुर्द-बुर्द कर दिया गया। और पुलिस में शिकायत दे दी कि उनकी बेटी घर से लापता है। पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि संदीप उर्फ मनजिंदर कौर लापता नहीं हुई है। बल्कि उसके परिजनों को उसके अवैध संबधों पता चलने पर हत्या कर शव को कंही खुर्दबुर्द कर दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मृतका के पिता सवरन सिंह , तीन भाईयों पलविंदर सिंह , गुरविंदर सिंह व लाडी के अलावा लाडी की प|ी व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ साजिश के तहत हत्या व शव को खुर्दबुर्द करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
पिता, तीन भाइयों व भाभी समेत अज्ञात पर केस, एक सप्ताह से परिवार भूमिगत
ग्रामीण इस मामले में मुंह खोलने को तैयार नहीं
सीआईए स्टाफ प्रभारी किक्कर सिंह ने बताया अपनी बेटी की हत्या के आरोपी पिछले एक सप्ताह से गांव छोड़कर भूमिगत हो गए है। और उनके घर को ताला लटक रहा है। इस संबंध में पुलिस लगातार गांव में छापेमारी कर रही है। ताकि आरोपियों का सुराग हाथ लग सके। लेकिन गांव के सरपंच से लेकर कई लोगों से पुलिस ने केस को ट्रेस करने में सहयोग मांगा था। लेकिन गांव का कोई भी व्यक्ति इस हत्या कांड मामले में मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं है। जांच अधिकारी ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि उक्त लोगों ने मृतका के शव काे कहा खुर्द-बुर्द किया है।