पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टारगेट किलिंग : सात आरोपियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी

टारगेट किलिंग : सात आरोपियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा|टारगेट किलिंग मामले में सभी सात आरोपियों के केस की सुनवाई बाघापुराना अदालत की बजाए मोगा में एडिशनल सेशन की कोर्ट में शनिवार से शुरू हो गई है। मोगा में पहले सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों की जो कि पंजाब की विभिन्न जेलों में बंद हैं उनकी वीडियों कांफ्रेस के जरिए पेशी हुई। इस केस की अगली सुनवाई 30 मई को रखी गई है। जिक्रयोग है कि त्रिलोक सिंह लाडी को बाघापुराना पुलिस ने 17 दिसबंर 2016 को गैर कानूनी गतिविधि में शामिल करने के बाद उससे हुई पुछताछ में उसने अपने चचेरे भाई तलजीत सिंह जिम्मी निवासी इगलैंड के नाम का खुलासा किया था। इसके बाद मोगा पुलिस ने जिम्मी के खिलाफ जारी किए लुक आउट नोटिस के आधार पर 31 अक्तूबर 2017 को दिल्ली एयरपोर्ट से जिम्मी को गिरफ्तार कर लिया था। इगलैंड निवासी जिम्मी ने साल 2016 में डेरा प्रेमी की हत्या के लिए इगलैंड में रहते हुए हत्यारे तक हथियार पहुंचाए थे।

वहीं पुलिस की टारगेट किलिंग मामले में सभी आरोपियों से हुई पुछताछ में सामने आया था कि खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स के आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू व रमनदीप सिंह रमणा, जिम्मी, जगतार सिंह जौहल, हरदीप सिंह शेरा के आईएसआई के साथ संबंध होने की बात सामने आने के अलावा अब तक हुई हत्याओं के लिए 20 करोड़ रुपए मिल चुके हैं। जबकि 82 करोड़ रुपए की फंडिंग का मामला सामने आया है। बाकि राशि उनको 1984 के सिंख दंगों के लिए जिम्मेदार कांग्रेसी नेताओं की हत्या करने की योजना थी। लेकिन इन दोनों नेताओं की हत्याओं को अंजाम देने से पहले ही आरोपी पकड़े गए थे। इसके अलावा जगजीत सिंह, अनिल कुमार, धर्मेन्द्र गुगनी भी पंजाब में हुई हत्याओं में शामिल पाए गए थे।

खबरें और भी हैं...