पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छेड़छाड की शिकायत करने गई मां बेटी से दो भाईयों ने की मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

छेड़छाड की शिकायत करने गई मां-बेटी से दो भाईयों ने की मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा|सिलाई सीखने जाते समय पड़ोस में करियाना स्टोर चलाने वाले दो युवकों द्वारा अक्सर छेड़छाड़ करने से तंग आकर 17 साल की नाबालिगा ने इस बात की जानकारी अपनी मां को दी। इस पर महिला अपनी बेटी को लेकर युवकों से बात करने गई तो युवकों ने मां-बेटी से सरेआम मारपीट की और कपड़े तक फाड़ डालेे। मारपीट में महिला के कंधे पर चोट लगने से वह घायल हो गई। घायल महिला को सरकारी अस्पताल निहाल सिंह वाला में दाखिल करवाया गया है। दूसरी ओर पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी सगे भाई बताए जा रहे हैं। थाना निहाल सिंह वाला की एएसआई मनप्रीत कौर ने बताया कि कस्बा निवासी नीलम रानी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह लोगों के घरों में काम करती है। जबकि उसका पति केबल का काम करता है। वहीं उसकी 17 साल की बेटी सिलाई सीख रही है। 18 मई को बेटी ने घर आकर उसे बताया कि जहां वह सिलाई सिखने के लिए जाती है। वहां से कुछ दूरी पर करियाना स्टोर पर दो भाई उसे अक्सर तंग परेशान ओर छेड़छाड़ करते हैं। इसी बात को लेकर वह दोनों भाईयों से बात करने के लिए दोपहर तीन बजे उनकी दुकान पर पहुंची तो उन युवकों ने अपनी गलती मानने की बजाय उल्टा उनके खिलाफ गलत शब्दावली का प्रयोग करते हुए उससे मारपीट करने लगे। दिनदहाड़े शहर के बीच करियाना स्टोर संचालक भाईयों नीलम रानी से मारपीट की और लज्जा भंग किया। मारपीट में उसके कंधे पर चोट लगने से वह घायल हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को देने पर उसके बयान पर मनीष व नीरज के खिलाफ धारा 354बी , 506 , 323 व 34 के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...