मोगा|रामगढ़िया वेलफेयर सोसायटी की ओर से कौमी जरनैल महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया के 295 जन्मदिवस पर 20 मई को सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक गुरुद्वारा विश्वकर्मा भवन में समागम करवाया जाएगा। सुखविंदर सिंह आजाद ने बताया कि सुबह 9 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठों के भोग डालने के उपरांत भाई रविंदर सिंह व भाई गुरबचन सिंह रागी जत्था की ओर से गुरु साहिब का यश गायन करने के साथ आए विद्वानों द्वारा महाराजा जस्सा सिंह जी के जीवन की जानकारी दी जाएगी।