मोगा| शनिवार को युवा कांग्रेस के सिटी अध्यक्ष रमन मक्कड़ की ओर से अमित गुप्ता को नियुक्ति पत्र देकर वार्ड-33 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। युवा कांग्रेस के सिटी उपाध्यक्ष करन सिंगला ने कहा कि पिछले सवा साल में कांग्रेस के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनावों में जो वादे किए थे। उसको पूरा करते हुए हजारों छोटे किसानों को कर्जामुक्त किया। जल्द ही पांच एकड़ से अधिक जमीन वाले किसानों को भी राज्य सरकार द्वारा कर्जामुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस की ओर से 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सिविल अस्पताल में सुबह 9 से 2 बजे तक रक्तदान कैंप लगाया जाएगा। वार्ड-33 के अध्यक्ष बने अमित गुप्ता ने कहा कि पार्टी द्वारा उनको जो नियुक्ति देकर वार्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसे वह तनदेही से निभाते हुए पार्टी की गतीविधियों को घर-घर पहुंचाएंगे। इस अवसर पर विक्रमजीत पत्तो, करन सिंगला, कृष्ण गांधी, मलिक गर्ग, नितिश गर्ग, अनुराग अग्रवाल, मुकुल, सेम छाबड़ा उपस्थित थे।