पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विकास कार्यों की गति को थमने नहीं देंगे : डाॅ. हरजोत कमल

विकास कार्यों की गति को थमने नहीं देंगे : डाॅ. हरजोत कमल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा|मोगा के एमएलए डाॅ. हरजोत कमल ने शनिवार को मोगा के वार्ड नंबर 2, 3 तथा 4 में चक्की वाली गली, निंबूओं वाला बाग व आसपास की सड़कों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पार्षद अशोक धमीजा, मनजीत मान, एई हरविन्द्र सिंह गिल, जतिन्द्र अरोड़ा, सोनूं, बूटा सिंह ने डाॅ. हरजोत कमल का स्वागत किया। इस अवसर पर डाॅ. हरजोत ने बताया कि शहर की सभी गलियों, नालियों व सड़कों का कायाकल्प किया जा रहा है तथा जल्द ही सारे हलके का काया कल्प किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि उनके ऐरिये में किसी भी प्रकार की कोई समस्या है तो वह उनके दफ्तर में आकर मिल सकते है। डाॅ. हरजोत ने बताया कि 50 नए कार्यों का टेंडर भी लगा दिया गया है तथा हलके में चल रहे विकास कार्यों की गति को कम नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर बहादुर सिंह, बलविन्द्र हंसरा, सोनू, हरप्रीत सिंह चीमा, जसप्रीत शर्मा, सुखबीर सिंह, बूटा सिंह के इलावा मोहल्लवासी हाजिर थे।

खबरें और भी हैं...