पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 23 से 27 तक कथा में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का रसपान करेंगे श्रद्धालु

23 से 27 तक कथा में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का रसपान करेंगे श्रद्धालु

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से 23 से 27 मई को शुरू होने वाली श्री कृष्ण कथा से पहले संस्थान द्वारा शहर के हर गली मोहल्ले में संध्या शोभायात्रा के साथ धार्मिक समाजिक संस्थाओं को आमंत्रित किया जा रहा है ताकि पांच दिन तक चलने वाली इस कथा में आशुतोष महाराज की शिष्य साध्वी सुमेधा भारती के मुखारबिंद से भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का रसपान कर सकें। श्री राम शरणम् आश्रम के साधक भाई-बहनों को आमंत्रित करने पहुंचे संस्थान के संचालक स्वामी नीरजानंद जी ने कहा कि कृष्ण एक कथा जिसमें अनेक रूप और भगवान की हर लीला अद्भुत है। इन्हीं लीलाओं को पांच दिन तक चलने वाली कथा में साध्वी सुमेधा भारती द्वारा श्रद्धालुओं को बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि कथा से पहले 22 मई को समागम स्थल से शहर के विभिन्न हिस्सों में कलशशोभा यात्रा के साथ पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी। श्री राम शरणम् आश्रम के सत्संग संचालक प्रदीप बजाज ने कहा कि आश्रम के समूह साधक भाई-बहन इस कथा में पहुंचकर अपनी हाजिरी लगवाएंगे।

शहर में कलश शोभायात्रा निकालकर कथा की होगी शुरूआत

श्रीरामशरणम् आश्रम में कृष्ण कथा का निमंत्रण देते स्वामी नीरजानंद।

खबरें और भी हैं...