मोगा यूथ वेलफेयर क्लब की ओर से 7वां स्थापना दिवस 26 मई को चिंतपूर्णी धाम में भगवती जागरण करवाकर मनाया जाएगा। क्लब की ओर से शनिवार को जागरण के निमंत्रण कार्ड शिव मंदिर में बाबा शंकर नाथ व समूह सदस्यों की ने जारी किए। क्लब के सरपरस्त अशोक धमीजा अध्यक्ष नीरज बठला ने बताया कि क्लब द्वारा यह जागरण चिंतपूर्णी धाम में मोगा वाले की धर्मशाला में करवाया जाएगा। जागरण में मां भगवती की महिमा का गुणगान माई शीतला दुर्गा भजन मंडली मोगा व भजन गायक गौरव चतरथ जालंधर वाले करेंगे । जागरण के बाद 27 मई को चिंतपूर्णी धाम में समूह श्रद्धालुओं द्वारा मां चिंतपूर्णी के पावन दरबार मे झंडा चढ़ाया जाएगा जबकि जागरण से पहले 25 मई को मोगा में सुबह 9 बजे क्लब सदस्यों द्वारा झंडा पूजन करके शहर में शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। उन्होंने कहा की जो श्रद्धालु चिंतपूर्णी धाम में हो रहे जागरण में जाना चाहते हैं वह क्लब सदस्यों को अपना नाम लिखवा सकते हंै। अध्यक्ष नीरज बठला ने बताया कि क्लब द्वारा पिछले 6 वर्षों से प्रत्येक माह के दूसरे सप्ताह को 51 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित भी किया जाता है जो आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर प्रभजोत गिल, बिल्ला धमीजा, डिंपल राजदेव, जतिंदर अरोड़ा, बंटी अनेजा, मोहित मिगलानी, सैम छाबड़ा, विपन मिगलानी, लखवीर अरोड़ा, बिट्टू गाबा, बंटी पोपली, काला गाबा, संजय कोछड़ उपस्थित थे।
भगवती जागरण के निमंत्रण कार्ड जारी करते मोगा यूथ वेलफेयर क्लब के सदस्य।