पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्री श्याम की महिमा का किया गुणगान

श्री श्याम की महिमा का किया गुणगान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जय श्री श्याम परिवार सेवा समिति की ओर से आनंद नगर में बने खाटू धाम मंदिर में श्री श्याम प्रभु का संकीर्तन करवाया गया। पं. जसमेर गौड़ की अध्यक्षता में समिति के समूह सदस्यों ने संयुक्त रूप से श्याम प्रभु के दरबार में ज्योति प्रज्जवलित की गई। श्री बांके बिहारी मित्र मंडल के भजन गायक आशीष चोपड़ा ने श्री श्याम के भजनों से संकीर्तन का आगाज किया।

आशीष चोपड़ा ने कीर्तन की है रात बाबा आज थारे आनो है.. रंग बरसे दरबार श्याम जी तेरे रंग बरसे.. भजनों से भक्ति रस बिखेरा। समिति के सेवादार केशव बांसल ने बताया कि कलयुग के अवतार श्याम प्रभु की महिमा युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए मंदिर में प्रत्येक माह एकादशी पर श्याम प्रभु का संकीर्तन किया जाता है, ताकि युवा पीढ़ी संकीर्तन में बैठकर हारे के सहारे श्याम प्रभु की महिमा को जान सके। उन्होंने कहा कि 25 मई को एकादशी पर रात्रि 7 से 9:30 बजे तक श्याम संकीर्तन के साथ आए श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की जाएगी। संकीर्तन के समापन पर श्याम प्रभु की आरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रो. वीके सिंगला, राम तीर्थ जिंदल, सुभाष सहगल, प्रेमदीप बांसल व मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित थे।

आनंद नगर स्थित खाटू धाम मंदिर में श्री श्याम प्रभु का संकीर्तन करते समिति के सदस्य।

खबरें और भी हैं...