श्री कृष्ण कृपा युवा विचार मंच एवं कृष्ण कृपा सेवा समिति की ओर से शहीदी पार्क के बाहर 150 लोगों को तुलसी के पौधे वितरित किए गए। मंच के अध्यक्ष अंकुर गोयल, सचिव जतिन गोयल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में तुलसी के पौैधे की विशेष महत्ता है।
जिस घर में तुलसी के पौैधे की पूजा होती है, उस घर में सुख शांति व समृद्धि की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के आशीर्वाद से हिंदू धर्म के पूजनीय ग्रंथ श्री गीता जी को घर-घर में सम्मानित स्थान दिलाने के लिए मंच द्वारा घरों में नि:शुल्क संकीर्तन कर गीता की महत्ता बताई जाती है। ताकि आज की युवा पीढ़ी गीता ग्रंथ को जान सके। उन्होंने कहा कि मंच द्वारा धार्मिक कार्यों के साथ समाजिक कार्य भी किए जाते हैं। जिसमे रक्तदान शिविर ,मेडिकल कैम्प, गौ सेवा, पोलियो आॅपरेशन, राशन वितरण जैसे सेवा के कार्य किए जाते है। इस अवसर पर अंकुर गोयल ,विशाल गोयल, अरुनेश गोयल, रमन, ट्विंकल गर्ग, मयंक गोयल, अभिषेक, अरुणेश ललित, रोहित कुकरेजा, नीतीश गर्ग, चिराग, किंशुल, ऋषभ गर्ग, जय गोयल, जतिंदर पूरी, अश्विन गुप्ता, मोहनी मित्तल उपस्थित थे।
तुलसी के पौधे वितरित करते श्री कृष्ण कृपा युवा विचार मंच के सदस्य।