पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दाता गांव में बाबा तपिया की बरसी मनाई

दाता गांव में बाबा तपिया की बरसी मनाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|किशनपुरा कलां

गांव दाता में इलाके की समूह संगतों की ओर से धन-धन बाबा तपिया जी की वार्षिक बरसी मनाई गई। इस मौके हुए धार्मिक समागम में श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले गए। इस उपरांत बाई रविंदर फरीदकोट वाले, बाबा रविंदर सिंह जोनी तखाणवध वाले, महिंदर सिंह मोगा वालों के जत्थे ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। समागम के दौरान बाबा तपिया मॉडल स्कूल के बच्चे लवप्रीत कौर, अर्शप्रीत कौर ने शब्द, बेअंत कौर व अर्शप्रीत कौर ने कविश्री, नवदीप कौर, जसप्रीत कौर ने कविता पेश करने के अलावा गगनदीप कौर ने बाबा तपिया जी के इतिहास के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रिं. कुलजीत सिंह सेखों ने सेवा करने वाली संगत को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर तोता सिंह, जगरूप सिंह, रणजीत सिंह, सुरजीत सिंह, वजीर सिंह, गुरमीत सिंह उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...