42 बोतल अवैध शराब समेत तीन गिरफ्तार , केस दर्ज
मोगा| तीन विभिन्न मामलों में 42 बोतल अवैध शराब समेत पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। थाना बधनी कलां के एएसआई हरविंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने गश्त के दौरान गांव रनियां में देशी शराब की 12 बोतलें बरामद की। पुलिस ने आरोपी सुखचैन सिंह निवासी गांव रनियां को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। दूसरे मामले में थाना अजीतवाल के हवलदार सोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने गांव चूडचक्क में अवैध शराब की 18 बोतलें समेत सौ रुपए की नकदी बरामद कर आरोपी वीरू सिंह निवासी चूड़चक्क को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। तीसरे मामले में थाना बाघापुराना के हवलदार राजेश कुमार ने बताया कि कस्बे में गश्त के दौरान 12 बोतल अवैध शराब सहित आरोपी कर्म सिंह निवासी बाघापुराना को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है।