मोगा| डॉ सैफुद्दीन किचलू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को ब्लू-डे के माध्यम से न सिर्फ विद्यार्थियों को सबको साथ लेकर चलने का मूल मंत्र दिया, बल्कि नीले रंग के रहस्यों का उद्घाटित करते हुए कृष्ण के नीले रंग के स्वरूप का आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व भी बताया। स्कूल के चेयरमैन सुनील गर्ग एडवोकेट ने नीले रंग के परिधानों में सजे हुए बच्चों को संबोधित करते हुए कहा नीला रंग सबको समाहित कर चलने का रंग है। आप देखेंगे कि इस जगत में जो कोई भी चीज बहुत विशाल और आपकी समझ से परे है, उसका रंग आमतौर पर नीला है, चाहे वह आकाश हो या समुंदर। जो कुछ भी आपकी समझ से बड़ा है, वह नीला होगा, क्योंकि नीला रंग सब को शामिल करने का आधार प्रकृति और अध्यात्म के ऐसे रहस्य को विद्यार्थी जानें जो उनके भविष्य को आगे बढ़ाने उन्हें निखारने में काम आ सके। इस प्रकार की कोशिश निरंतर रहेगी। इस मौके पर बच्चों ने जमकर नृत्य, संगीत का आनंद लिया। वहीं रैंप पर भी नीले परिधानों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।