ब्लूमिंग बर्ड्स स्कूल का हिस्सा एबीसी मोनटेंसरी स्कूल में ग्रुप चेयरमैन संजीव कुमार सैनी की अध्यक्षता में प्रोग्राम करवाया गया। इस दौरान सेहत व परिवार कल्याण मंत्रालय (पंजाब सरकार), एक राष्ट्रव्यापी मुहिम के तहत खसरा व रुबेला के प्रति सुरक्षा प्रदान करने, एमआर के टीके लगवाए गए। इन बच्चों के माता-पिता को खास तौर पर बुलाया गया ताकि वह अपनी देखरेख में यह टीकाकरण करवा सकें। स्कूल प्रिं. सोनिया शर्मा ने एमआर टीकाकरण के बारे में जागरुक किया।