पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माउंट लिटरा जी स्कूल के बच्चों ने मनाया मैंगो दिवस

माउंट लिटरा जी स्कूल के बच्चों ने मनाया मैंगो दिवस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माउंट लिटरा जी स्कूल में मैंगो दिवस समागम में उपस्थित विद्यार्थी।

मोगा| माउंट लिटरा जी स्कूल में शनिवार को स्कूल डायरेक्टर अनुज गुप्ता व प्रिंसिपल निर्मल धारी की अध्यक्षता में मैंगो दिवस मनाया गया। इसमें जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने शिरकत की। इस दौरान डायरेक्टर अनुज गुप्ता व प्रिंसिपल निर्मल धारी ने खेल-खेल में विभिन्न क्रियाओं द्वारा इस दिन के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को आम के गुण इसके हमारे स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव से अवगत करवाया। इस दिवस के मनाने का मुख्य लक्ष्य बच्चों को फल संबंधी ज्ञान प्रदान करना था। उन्होंने बताया कि बच्चों को फलों के राजा आम के गुण, इसे खाने के तरीके बताए। बच्चों को आम काटना भी सिखाया गया। समागम में विद्यार्थियों ने खूब आनंद माना। इस अवसर पर स्कूल का समूह स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...