- Hindi News
- National
- पार्षद मान ने नींबू वाला बाग व चक्की वाली गली में प्रीमिक्स डालने का काम शुरू करवाया
पार्षद मान ने नींबू वाला बाग व चक्की वाली गली में प्रीमिक्स डालने का काम शुरू करवाया
मोगा| वार्ड-2 में पड़ती नींबू वाला बाग व चक्की वाली गली में मनजीत सिंह मान एमसी ने प्रीमिक्स डलवाने का काम शुरू करवा दिया है। इस मौके पर मान ने कहा कि बहुत देर से सड़क टूटी होने कारण वार्डवासियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रीमिक्स पड़ने से वार्ड-वासियों को आवागमन में आसानी होगी। मान ने कहा कि बाकी रहते काम भी जल्द होंगे।