मोगा|आल इंडिया आंगनबाड़ी वर्कस-हेल्पर्स यूनियन एटक की बैठक प्रदेश नेता बलविन्द्र कौर तथा गुरचरन कौर की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए गुरचरन कौर तथा बलविन्द्र कौर ने कहा कि यूनियन की ओर से कुछ समय के लिए दिए जाने वाले धरने मुलतवी कर दिए गए हैं, क्योंकि चुनाव से पहले जत्थेबंदी के सारे लीडरों को कहा गया था कि जब भी कोई लीडर आपके पास वोट मांगने के लिए आएं, तो आप उन लीडरों के पास अपनी मंगों की बात रखनी होगी। इसके आधार पर जब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह जीरा में आए, तो एटक से संबंधित आंगनबाड़ी वर्करो-हेल्परों ने अपनी मांगों को लेकर शिक्षा विभाग तथा स्त्री व बाल विकास विभाग की ओर से साझा पत्र का हवाला भी दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों की तरफ सरकार ने ध्यान दिया, तो संघर्ष का और तेज किया जाएगा।