पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोगा में ई रिक्शा का प्रचलन जिला प्रशासन की प्रेरणा से : विजय धीर

मोगा में ई-रिक्शा का प्रचलन जिला प्रशासन की प्रेरणा से : विजय धीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंटक से संबधित रिक्शा मजदूर संघ की ई-रिक्शा विंग के प्रधान जसवंत सिंह जस्सा की अध्यक्षता में ई-रिक्शा रोड शो निकाला गया। इस रोड शो को डीएम कॉलेज की बाहरली ग्राउंंड से जिला इंटक प्रधान विजय धीर ने रवाना किया। यह रोड शो गीता भवन आगे से होता हुआ स्टेडियम रोड से आर्य स्कूल रोड, पुरानी सिटी पुलिस रोड से मेन बाजार में से होता हुआ रिक्शा मजदूर संघ के दफ्तर के नजदीक थाना सिटी वन पर समाप्त हुआ।

रोड शो को रवाना करने के मौके पर जिला इंटक प्रधान विजय धीर ने कहा कि मोगा में ई-रिक्शा का प्रच्चलन जिला प्रशासन की प्रेरणा से हुआ है। यह ई-रिक्शा धुंआ, प्रदूषण, आवाज रहित है। ई-रिक्शा का यह रोड शो शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस मौके पर प्रदेश इंटक महासचिव दविंदर सिंह जौड़ा, अशोक कालिया, प्रवीन शर्मा, नरिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, रुपिंदर सिंह, राजविंदर सिंह, कुलवीरसिंह, नगिंदर सिंह, रमेश वोहरा, चमकौर सिंह, मेजर सिंह, रमेश सिंह, गुरचरन सिंह उपस्थित थे।

मोगा शहर में ई-रिक्शा रोड शो को रवाना करते हुए जिला इंटक प्रधान विजय धीर।

खबरें और भी हैं...