पंजाब सरकार के आदेशों के मुताबिक सेहत विभाग द्वारा जिले में विश्व हाइपरटेंशन दिवस मनाया गया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. सुशील जैन ने कहा कि मानव को अपना जीवन शांतिमय तरीके व समाज के अनुशासन में रहकर जीने की जरूरत है। हमेशा तनावमुक्त जिंदगी जीने का प्रयास करे। क्योंकि हाइपरटेंशन के साथ बहुत सी बीमारियां शरीर को खत्म कर देती हैं। उच्च ब्लड प्रेशर एक साइलेंट किलर है, जरूरत है अपने बीपी का रेगूलर चेक करवाते रहें ताकि आने वाले बड़े खतरे से बचा जा सके। जिला सेहत अफसर डॉ. अरविंदरपाल सिंह गिल ने कहा कि हमारा ऐसे समय में खान पीन व रहने सब दूषित हो चुका है। खाने में फास्ट फूड, पीन में सॉफ्ट व हार्ड ड्रिक्स व रहन-सहन बहुत आरामपरस्त हो गया। इस मौके पर डॉ. राजेश अत्तरी सीनियर मेडिकल अफसर ने कहा कि बकायादा कसरत करने व सेहतमंद खुराक खाने से हाईब्लड प्रेशर रोका जा सकता है। इसके साथ ही अपना भार संतुलित रखने, सेहतमंद खुराक लेने, तंबाकू, सिगरट, शराब से बचने, खाने में नमक कम व चाय कॉफी का प्रयोग कम करें। डॉ. मनीश अरोड़ा जिला मलेरिया अफसर ने तनावमुक्त जिंदगी जीने पर कहा कि यह सोचना गलत होगा कि जब तक मेरा ब्लड प्रेशर नही बढ़ता मुझे कुछ करने की जरूरत नहीं। छोटी आयु से ही सेहतमंद तरीके से जीना फायदेमंद होगा। जिला शिक्षा व सूचना अफसर कृष्णा शर्मा ने कहा कि सेहत है तो जहान है। इसलिए अ’छी सेहत साथ ही अ’छी जिंदगी का आनंद माना जा सकता है।
मरीजों का ब्लड प्रेशर चेक करते डॉ. इशान शर्मा।