मोगा| मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को चेयरमैन वासू शर्मा व डायरेक्टर सीमा शर्मा के नेतृत्व में वर्ल्ड टेलीकम्युनिकेशन-डे मनाया गया। समागम को संबोधित करते हुए डायरेक्टर सीमा शर्मा ने बच्चों को यह जानकारी दी कि आज से कई वर्ष पहले एक-दूसरे से बात करने के लिए पंछियों को संदेश दिया जाता था, फिर उसके बाद चिट्ठी द्वारा एक दूसरे का हालचाल पूछा जाने लगा, फिर धीरे-धीरे टेक्नाेलाॅजी बढ़ती गई तथा लोग एक-दूसरे से बात कर हालचाल पूछने लगे। बच्चों ने इस दौरान पोस्टर व चार्ट बनाए तथा अपने रिश्तेदारों के लिए लैटर लिखकर लैटर बाक्स में डाले। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के समागम स्कूल द्वारा आगे भी जारी रहेंगे। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल मिस्टर सूजी व समूह स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।