पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फार्मेसी के 6 विद्यार्थियों का प्राइम एग्रो लुधियाना में चयन

फार्मेसी के 6 विद्यार्थियों का प्राइम एग्रो लुधियाना में चयन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा|आईएसएफ काॅलेज आॅफ फार्मेसी के 6 विद्यार्थियों का चयन प्राइम एग्रो लुधियाना में दो लाख रुपए प्रति वर्ष के पैकेज पर डी.फार्म छात्रों का चयन किया गया। संस्था के डायरेक्टर डाॅ. जीडी गुप्ता ने बताया कि प्राइम एग्रो के जोनल इंचार्ज मिस्टर गुरचरण सिंह व मार्केटिंग इंचार्ज सुखदेव सिंह ने छात्रों का दो चरणों में इंटरव्यू किया। प्रथम चरण में चयनित छात्रों को द्वितीय चरण में इंटरव्यू के बाद बी फार्मा के हरमन सिंह, प्रिंस सिंगला, सन्नी कुमार, तुषार शर्मा, वैशव बांसल व रजत ढंड का चयन किया गया। डायरेक्टर ने बताया कि काॅलेज का प्लेसमेंट सेल छात्राओं को प्लेसमेंट के लिए निरंतर कंपनियों को आमंत्रित करती है। कई ऐसी कंपनियां जो कि आईएसएफ के छात्रों को प्रत्येक वर्ष चयनित करती है। क्योंकि यहां के छात्रों को गुणवत्ता व प्रयोगिक रूप से सक्ष्म बनाया जाता है। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग व उप प्रिंसीपल प्रो. आरके नारंग ने चयनित छात्राओं एवं प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. हेमराज व प्रो. वीर विक्रम को बधाई दी एवं आगे भी कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान आई हुई टीम का स्वागत करते हुए उन्हें दोशाला व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...