कोटकपूरा| शहर के नामवर व्यवसायी व उद्योगपति अरोड़ा परिवार से संबंधित समाजसेवी चंद्र अरोड़ा, जतिंदर अरोड़ा व सुरेश अरोड़ा के पिता 87 वर्षीय पूर्व पार्षद मदन लाल अरोड़ा के निधन पर शहर की व्यापारिक धार्मिक व समाजसेवी संगठनों ने गहरे शोक का इजहार किया है। उनके निधन पर शोक जताने वालों में कोटकपूरा के पूर्व विधाक मनतार सिंह बराड़, कांग्रेसी नेता भाई कुक्कू, भाई राहुल, नगर कौंसिल के अध्यक्ष मोहन सिंह मत्ता, समाज सेवी सुभाष कटारीया, अनिल चावला एडवोकेट, अरोडा महासभा,अरोड़बंस सभा, लायन्स क्लब, अलायंस क्लब विश्वास, शहीद भगत सिंह ब्लड डोनर कल्ब ,नई सोच नई जिंदगी के प्रतिनिधियों ने गहरे शोक का इजहार किया है। उनकी आत्मिक शांति के लिए श्रद्धाांजलि समारोह का आयोजन आज रविवार 20 मई को मोगा रोड पर स्थित मिलन पैलेस में होगा।