सोसायटी ने करवाया महिला जागरूकता कार्यक्रम
माई मोगा वेल्फेयर सोसायटी द्वारा घरेलू बगीची को प्रफुल्लित करने के लिए महिलाओं को आमदनी बढ़ाने के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से महिला जागरूकता मंच का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माई मोगा वेल्फेयर सोसायटी के चेयरपर्सन डाॅ. रजिंदर कमल ने कृषि विज्ञान केंद्र बुध सिंह वाला, पशु-पालन विभाग व माहिरों के सहयोग से महिलाओं को घरेलू बगीची व सहायक धंधे अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पंजाब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ममता दत्ता व मोगा हलके के विधायक डाॅ. हरजोत कमल ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। इस दौरान जानकारी देते हुए डाॅ.रजिंद्र कमल ने बताया कि उन्होंने हर गांव से घरेलू बगीची लगाने वाली महिलाओं को चुना व उनको फलदार पौधे तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ताकि अन्य महिलाएं भी उनसे प्रेरणा लेकर घरेलू बगीची की ओर प्रोत्साहित हो। डाॅ. रजिंद्र ने बताया कि उन्होंने इस समारोह में 10-10 महिलाओं को शामिल किया ताकि महिलाओं को घरेलू बगीची के लाभ, सावधानियां, मुश्किलों के बारे में जानकारी दी जा सके।
ममता दत्ता को सम्मानित करते हुए डाॅ. हरजोत कमल व अन्य।