मोगा में आप ने आसिफा को दी श्रद्धांजलि
मोगा | जम्मू कश्मीर के कठुआ में आसिफा के साथ गैंगरेप कर उसे जान से मार देने वालों को सुप्रीम कोर्ट सार्वजनिक स्थल पर फांसी देने का हुक्म जारी करे ताकि आये दिन देश में हो रही गैंगरेप की घटनाओं पर अंकुश लग सके। उक्त बातें आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट नसीब बाबा ने पार्टी वर्करों द्वारा शहीद भगत सिंह पार्क में निकाले गए कैंडल मार्च में कही। नसीब बाबा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बाद कठुआ में हुई यह घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना है।