आसिफा के साथ गैंगरेप करने वालो को फांसी देने की मांग
ऑल इंडिया उलामा मशाइक बोर्ड ने उत्तर प्रदेश में लड़की के साथ हुए गैंगरेप व जम्मू कश्मीर के कठुआ में आसिफा के साथ गैंगरेप कर उसे जान से मारने वालों को फांसी की सजा देने की मांग की है। बोर्ड के अध्यक्ष वाहिद अली ने कहा कि मासूम बच्चियों के साथ गुनाह करने वालों को फांसी की सजा दी जाए। उन्होंने रोष जाहिर करते कहा कि यूपी व जम्मू कश्मीर की दोनों सरकारों को शर्म आनी चाहिए कि उनके राज्य में इंसानियत को शर्मसार करने वालों को जनता के आक्रोश के बाद पकड़ा गया। जबकि यूपी में लंबे समय से इंसाफ की मांग कर रही बेटी को गैंगरेप करने वाले नेता पर राजनीतिक दबाव में पुलिस ने कोई कारवाई नहीं की। जब लोगों का गुस्सा फुटा तो खुद सुप्रीम कोर्ट ने इस केस का संज्ञान लेते हुए सीबीआई को मामले की जांच सौंपी तो तुरंत गैंगरेप करने वाले नेता को हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने कहा कि अगर देश की जनता शोर न मचाती तो आज इंसानियत को शर्मसार करने वाले लोग देश में खुलेआम फिरते रहते। उन्होंने आक्रोश जताते कहा कि राजनीति रोटियां सेंकने वालों को अब बच्ची का धर्म और जात नजर आने लगा है। ऐसी घटना किसी के भी साथ होती तो धर्म को नही इंसानियत को पहल देते हुए ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों को फांसी की सजा देनी चाहिए ताकि फिर कोई हैवान किसी की बेटी की जिंदगी बर्बाद न कर सकें। इस अवसर पर पार्षद मनजीत धंमू, मोहम्मद इसराइल, मोहम्मद मुश्फिक, मोहम्मद महबूब, मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद सलमान, सोनू वाहिद, रिक्की अरोड़ा, मिंटू बजाज आदि उपस्थित थे।
जम्मू कश्मीर गैंगरेप करने वालो को फांसी की मांग को लेकर अकालसर रोड पर प्रदर्शन करते बोर्ड के सदस्य।