पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेंगू की रोकथाम के लिए सेहत विभाग को मिल रहा समाजसेवी संस्थाओं का सहयोग

डेंगू की रोकथाम के लिए सेहत विभाग को मिल रहा समाजसेवी संस्थाओं का सहयोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविल सर्जन मोगा द्वारा मोगा शहर की समाजसेवी संस्थाओं के साथ बैठक करके मौसमी बीमारियां जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया व पानी से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए सहयोग की मांग की गई थी। शहर की बहुत सी संस्थाएं विभाग का सहयोग करने के लिए आगे आई है। जो रोजाना शहर में पोस्टर लगाकर व नुक्कड़ बैठकें कर लोगों को जागरूक कर रही है। जानकारी देते जिला एपिडिमोलॉजिस्ट डॉ. मुनीश अरोड़ा ने बताया कि रोजाना बहुत सी संस्थाओं द्वारा एक्टीविटी करके हमें रिपोर्टें भेजी जा रही है। इस मौके खालसा सेवा सोसायटी के प्रधान परमजीत सिंह की अध्यक्षता में सिविल लाईन, गुरद्वारा कलगीधर, गुरद्वारा टांक क्षत्रीय, गुरद्वारा मल्ल सिंह, सिंह सभा, रामगढिय़ा, मेजेस्टिक रोड, गुरु नानक कॉलेज, चौंक शेखां में डेंगू जागरूकता पोस्टर लगाए गए। इसके अलावा बगेयाना बस्ती में समाजसेवी दर्शन सिंह राजू की अध्यक्षता में जागरूकता पोस्टर लगाए गए और नुक्कड़ बैठकें करके दर्शन सिंह ने लोगों को डेंगू की रोक थाम के बारे जानकारी दी।

लोगों को डेंगू की रोकथाम के बारे में जागरूक करते समाजसेवी संस्था के सदस्य।

खबरें और भी हैं...