ताईक्वांडो में बच्चों ने जीते 22 तमगे
निहाल सिंह वाला|ग्रीन वैली कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 23 बच्चों ने ताईक्वांडो चैपियनशिप में भाग लिया, जो कि 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर जी के जन्मदिवस पर विशेष मोगा में करवाई गई। इसमें 11 जिलों के बच्चों ने भाग लिया। ग्रीन वैली स्कूल के लिए गर्व की बात है कि सभी बच्चों ने तमगे हासिल किए, जिनमें सुपनप्रीत सिंह, अनमोल सिंह, अशमनदीप सिंह, लवप्रीत सिंह, दिलजोत सिंह, हरमनदीप सिंह, गौरवजोत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, जशनप्रीत कौर, जसमीत कौर, कमलप्रीत कौर,राजदीप सिंह, प्रिंसदीप कौर, अनजिंदर सिंह ने गोल्ड, अर्शप्रीत सिंह, तरनप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह, अर्शवीर सिंह, बिपनदीप सिंह, अरमान सिंह, सुखमनदीप सिंह ने सिल्वर, प्रभप्रीत सिंह व हरनीत सिंह ने ब्राउन मैडल प्राप्त किए। स्कूल प्रिं. इंदु अरोड़ा ने बच्चों व कोच गुरचरन सिंह को बधाई दी। (भूषण)