पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल में रोबोट के मॉडल को बच्चों के सामने किया प्रदर्शित

स्कूल में रोबोट के मॉडल को बच्चों के सामने किया प्रदर्शित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टीएलएफ) में स्कूल प्रबंधन ने एक अनोखा प्रयोग किया, टेक्नोलॉजी के दौर में पैदा होने वाले चौथी कक्षा के बच्चों को जब रोबोटिक्स लैब में ले जाया गया, उन्हें समझाया गया कि रोबोट कठिन कामों को भी किस तरह आसानी से कर देता है। भारी से भारी वस्तुओं को अपने पंजों से ऊंची से ऊंची इमारतों तक चुटकी में पहुंचा देता है। रोबोटिक्स लैब में स्कूल अध्यापकों ने पहले जेसीबी मशीन की तरह काम करने वाले एक रोबोट के मॉडल को बच्चों के सामने प्रदर्शित करते हुए उसकी टेक्नोलॉजी समझाई। टेक्नो आधारित इस अनोखे खेल में टीचर्स महज बच्चों की प्रतिभा, उनके हर एक्ट को सिर्फ देख रहे थे, बच्चों द्वारा मांगी जा रही मदद भी कर रहे बच्चों द्वारा तैयार किए गए रोबोट बाद में प्रिंसिपल स्मृति भल्ला, स्कूल के अन्य स्टाफ व खुद चेयरमैन इंजी.जनेश गर्ग ने देखा।

स्कूल में रोबोट के माडल संबंधी जानकारी देते माहिर।

खबरें और भी हैं...