पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूथ अरोड़ा महासभा ने एडिशनल डिप्टी कमिश्नर जगविंदर सिंह ग्रेवाल को ज्ञापन सौंपकर बाजारों में खाने पीने की मिलावटी वस्तुओं पर रोक लगाने की मांग की है। एडीसी को ज्ञापन सौंपते महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव नरूला ने कहा कि गर्मी का मौैसम शुरु हो गया है। दुकानदार कुछ पैसों के मुनाफे के लिए लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे है। रेहड़ियों पर सरेआम गली सड़ी सब्जियां बिक रही है। लेकिन सेहत विभाग द्वारा इन मिलावटी वस्तुओं को रोकने के लिए कोई कारवाई नही की जा रही , जिसके कारण लोग बीमार हो रहे है। उन्होंने कहा कि खेतों में किसान भी फलों व सब्जियों को जल्द तैयार करने के चक्कर में जरूरत से ज्यादा खाद का प्रयोग व टीके लगाकर तैयार करते है।

एडीसी को मिलावटी वस्तुओं की जानकारी देते महासभा के सदस्य।

खबरें और भी हैं...