पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुखमणि साहिब के पाठ से नए सेशन की शुरुआत की

सुखमणि साहिब के पाठ से नए सेशन की शुरुआत की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा|सरकारी प्राइमरी स्कूल दत्त रोड पर वर्ष 2018 19 के नए सेशन की शुरुआत श्री सुखमणि साहिब का पाठ करके की गई। गुरुद्वारा कलगीधर साहिब में आयोजित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन हजूरी में स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों, अध्यापकों व शहर के गणमान्यों ने श्री सुखमणि साहिब का पाठ करके अरदास में शामिल होकर सरबत के भले की कामना की। स्कूल अध्यापक हर्ष शर्मा ने कहा कि शहर में मात्र सवा दो मरले में बने इस स्कूल में उनके द्वारा 85 विद्यार्थियों को शिक्षित किया जा रहा है। कई बार राज्य सरकार व शिक्षा विभाग को स्कूल में आने वाली समस्याओं से अवगत करवाया गया है। लेकिन स्कूल को बड़ा करने के लिए किसी भी विभाग ने उच्च कदम नही उठाएं। इस अवसर पर ईटीटी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जसविंदर सिंह सिद्धू, एडवोकेट बोधराज मजीठिया, दविंदरपाल सिंह, को भी सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...