पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिहार से लाकर पंजाब में बेचता था नशा, 1 किलो अफीम समेत काबू

बिहार से लाकर पंजाब में बेचता था नशा, 1 किलो अफीम समेत काबू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा | स्पेशल पुलिस स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर किक्कर सिंह ने रविवार देर शाम पुलिस पार्टी समेत गश्त के दौरान बिहार के एक व्यक्ति को 1 किलोग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना मेहना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

स्पेशल स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर किक्कर सिंह ने बताया कि रविवार को वह पुलिस पार्टी समेत थाना मेहना के क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान शक के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली तो 1 किलोग्राम अफीम बरामद हुआ। उक्त आरोपी की शिनाख्त द्वारका दास निवासी वार्ड नंबर 1, परसा मौजे ढोला जिला बेतियां बिहार के तौर पर हुई है। उसे गिरफ्तार करके थाना मैहना में केस दर्ज कर अदालत में पेश कर सोमवार को रिमांड पर लिया गया। उसने पूछताछ में बताया कि वह बिहार से अफीम लाकर इधर सप्लाई करता है। किक्कर सिंह ने दावा किया कि अभी और भी खुलासे होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...