काव्य पुस्तक ‘बेपते दा पता’ पर गोष्ठी 29 को
मोगा | लिखारी सभा मोगा की ओर से मास्टर आत्मा सिंह चड़िक की काव्य पुस्तक ‘बेपते दा पता’ पर गोष्ठी 29 अप्रैल को दोपहर 2 बजे सतीश लूंबा भवन नछत्तर सिंह धालीवाल हाल बस स्टैंड में करवाई जाएगी। उक्त जानकारी प्रधान नरिंदर शर्मा, सरपरस्त अशोक चटानी, महासचिव सुरजीत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि समागम के मुख्य मेहमान साहित्यकार व कालम नवीस गुरचरन सिंह होंगे। आलोचक डॉ. सुरजीत बराड़ पुस्तक पर पेपर पढ़ेंगे।