पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नेशनल हाईवे का काम करने वाले मुलाजिम की मौत, सहकर्मियों की कंपनी के विरोध में नारेबाजी

नेशनल हाईवे का काम करने वाले मुलाजिम की मौत, सहकर्मियों की कंपनी के विरोध में नारेबाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा-बरनाला हाईवे बनाने वाली कंपनी में काम करने वाले मुलाजिम गुरचरन सिंह की रविवार रात्रि अचानक मौत हो गई। गुरचरन सिंह की हुई मौत से सोमवार सुबह तैश में आए नेशनल हाईवे को बनाने वाले 200 से अधिक मुलाजिमों ने कामकाज बंद करके रोष प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने कंपनी पर आरोप लगाया कि अगर गुरचरन सिंह को समय पर मेडिकल सुविधा दी जाती तो उसकी मौत न होती। मामले की जांच करने पहुंचे थाना अजीतवाल के सहायक थानेदार सुलखण सिंह मौके पर पहुंचे। इस दौरान कंपनी अधिकारियों ने मृत मुलाजिम के परिवार के साथ समझौता कर लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। देर शाम परिवार के साथ कंपनी के हुए समझौते के बाद सिविल अस्पताल में शव को धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर पारिवारिक सदस्यों को सौंप दिया गया।

हाइवे पर प्रदर्शन करते मुलाजिम।

खबरें और भी हैं...