पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा बालकनाथ मंदिर में संकीर्तन करवाया

बाबा बालकनाथ मंदिर में संकीर्तन करवाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायक डॉ. हरजोत कमल गणमान्यों को सम्मानित करते हुए।

इंद्रजीत राही, गौतम व पुष्पा रानी ने पेश किए भजन

भास्कर संवाददाता | मोगा

चैत्र मेले के उपलक्ष्य में सिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर संत गुलाब सिंह नगर में रविवार शाम संकीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में मंदिर के सेवादार बाबा रमेश कुमार की अध्यक्षता में विधायक डॉ. हरजोत कमल ने बाबा बालक नाथ जी के दरबार में पूजा अर्चना करके ज्योति प्रज्जवलित की।

भजन गायक इंद्रजीत राही ने रंग बरसे दरबार मईयां जी तेरे रंग बरसे.. गौतम अग्रवाल ने तेरा लक्ख लक्ख शुक्र मनाऊंदे हां.. व लुधियाना से पधारीं भजन गायिका पुष्पा रानी ने देर रात तक भजनों से अपनी हाजिरी लगवाई। विधायक डॉ. हरजोत कमल ने चैत्र माह की समूह शहरवासियों को बधाई देते कहा कि बाबा रमेश कुमार के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष बाबा बालकनाथ जी की चौकी करवाकर उनका गुणगान किया जाता है। इस समय कांग्रेसी नेता प्रवीन मक्कड़, जीएस मीत, नरेश बोहत को बाबा बालकनाथ का स्वरूप देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राजेश बब्बू, अनिल गर्ग, जतिन मक्कड़, बलविंदर शर्मा, मास्टर दर्शन लाल कांसल, जसवंत राए आनंद, आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...