पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रसव पर ग्रामीण महिला को ‌Rs. 700 शहरी को 600 मिलते हैं

प्रसव पर ग्रामीण महिला को ‌Rs. 700 शहरी को 600 मिलते हैं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेहत विभाग गर्भवती महिलाओं को सेहत सेवाएं मुहैया करवाने में सहायक सिद्ध हो रहा है। गर्भवती महिलाओं के लिए सेहत विभाग द्वारा जननी सुरक्षा स्कीम (जेएसवाई) के तहत सरकारी अस्पतालों में मुफ्त सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। यह स्कीम जिले की जरूरतमंद महिलाओं के लिए लाभदायक साबित हो रही है। उक्त जानकारी देते डिप्टी कमिश्नर दिलराज सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे रहते परिवारों से संबंधित 2,999 महिलाओं को बच्चा पैदा होने पर वित्तीय साल 2017-18 के दौरान 1 अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2018 तक 20 लाख 8 हजार 300 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। उन्होंने जिला वासियों को सेहत विभाग द्वारा चलाई जा रही जननी सुरक्षा स्कीम का लाभ लेने की अपील की।

डीसी दिलराज सिंह

वर्ष 2017-18 के दौरान जिले में 2,999 महिलाओं को करीब 20.08 लाख रुपए की दी गई वित्तीय सहायता

सरकारी संस्थाओं में प्रसव करवाने पर मिलती है सहायता राशि सेहत विभाग द्वारा चलाई जा रही स्कीम के तहत गरीब, जरूरतमंद, पिछड़ी जातियों की महिलाओं को सरकारी संस्थाओं में प्रसव करवाने पर गांव की निवासियों को 700 व शहर की निवासियों को 600 रुपए सहायता राशि दी जाती है।

सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड, खून व यूरीन टेस्ट मुफ्त

सिविल सर्जन डॉ. सुशील जैन ने बताया कि जननी सुरक्षा योजना के तहत महिलाओं के गर्भवती होने से लेकर डिलवरी होने के 42 दिनों बाद तक सरकारी अस्पतालों में महिलाओं को मुफ्त सेहत सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इस स्कीम के तहत गर्भवती महिलाओं के सारे टेस्ट जैसे कि अल्ट्रा साउंड, खून टेस्ट, वजन, बीपी व यूरीन आदि टेस्ट सरकारी अस्पतालों में मुफ्त किए जाते हैं। मुफ्त टेस्टों के साथ ही डिलवरी होने के बाद महिलाओं को सहायता राशि भी दी जाती है जो उनके बैंक खातों में सीधा जमा करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को सरकारी संस्था में रजिस्टर्ड करने के बाद उनका समय-समय पर जरूरी टेस्ट आदि मुफ्त किए जाते हैं। डिलवरी होने तक महिलाओं की पूरी संभाल की जाती है और घर से लेकर आने जाने की सुविधा भी प्रदान की जाती है।

खबरें और भी हैं...