पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉ. गिल ने एसएमओ डरोली भाई का पद संभाला

डॉ. गिल ने एसएमओ डरोली भाई का पद संभाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा |प्रसिद्ध पूर्व जिला टीबी अफसर डॉ. इंद्रवीर गिल ने तरक्की के उपरांत प्राइमरी सेहत केंद्र डरोली भाई में बतौर सीनियर मेडिकल अफसर के तहत पद संभाल लिया है। इससे पहले वह जिला सेहत अफसर के तहत सेवाएं निभा रहे थे। गांव बहोना के प्रसिद्ध कामरेड रणधीर सिंह गिल के पुत्र डॉ. गिल पंजाब सिविल मेडिकल सेवाएं एसोसिएशन को पुनरजीवित करने वाले सदस्यों में से है। डॉ. इंद्रवीर गिल ने अगले कुछ दिनों मे शुरु होने जा रहे खसरा व रुबेला की बीमारियों से बचाकर टीकाकरण संबंधी हिदायतें जारी करते कहा कि 9 माह से 15 साल तक के बच्चों के यह टीके लगाए जाने है और सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों व आंगनबाड़ी सेंटरों में अलग अलग टीमें भेजी जानी है। उन्होंने प्राइवेट व सरकारी स्कूलों को अपील की कि वह भारत सरकार की इस मुहिम में सहयोग करें। पद संभालने मौके बीईई रछपाल सिंह सोसन, चीफ फार्मासिस्ट नंद लाल, एसआई जगमेल सिंह, खुशप्रीत कौर, रजिंदर कौर, नीलमनी, रामपाल सिंह,परमिंदर सिंह, रेशमपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...