मोगा की मंडियों में 19,518 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद
मोगा |जिले की मंडियों में गत सांय तक 38,099 मीट्रिक टन गेंहू की आमद हुई है, जिसमें से 19518 मीट्रिक टन गेहूं की अलग अलग खरीद एजेंसियों द्वारा खरीद की जा चुकी है। डिप्टी कमिश्नर दिलराज सिंह ने बताया कि एफसीआई द्वारा 16560 मीट्रिक टन, पनग्रेन 1620, मार्कफैड 330, पनसप 675, पंजाब एग्रो कार्पोरेशन 120 व प्राईवेट व्यापारियों ने 213 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। खरीद की गई गेहूं में से 16,560 मीट्रिक टन जिणस की लिफ्टिंग भी करवाई जा चुकी है। डीसी ने किसानों को अपील की कि वह मंडियों में अपनी फसल पूरी तरह सुखाकर लेकर आएं। उन्होंने कहा कि सांय 7 से सुबह 7 बजे तक कंबाइनों से गेहूं की कटाई करवाने पर पाबंदी लगाई गई है।