पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चार करोड़ की ठगी में दंपती और बेटा गिरफ्तार

चार करोड़ की ठगी में दंपती और बेटा गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव कैलों में स्थित सेक्टर-112-114 की सैवन स्टार सोसायटी से करीब चार करोड़ की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को सोहाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पति-प|ी और उनके बेटे की पहचान नरिंदर भाटिया, शशि भाटिया और प्रबोध भाटिया के रूप में हुई है। तीनों आरोपी मनीमाजरा के पिपली वाला टाउन के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट की ओर से आरोपी नरिंदर भाटिया को 14 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उनकी प|ी शशि भाटीया और बेटे प्रबोध भाटिया को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में नामजद चौथा आरोपी नरिंदर भाटिया का दूसरा बेटा प्रमोध भाटिया फिलहाल विदेश में है। सेक्टर-112-114 की सैवन स्टार सोसायटी के महासचिव सेक्टर-71 निवासी अवतार सिंह ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया था कि उनकी सोसायटी 2011 में रजिस्टर्ड हुई थी। उन्होंने बताया था कि सोसायटी की मैनेजमेंट में पूर्व मंत्री हरीष राय ढांडा चेयरमैन थे। जबकि मौजूदा विधायक मदन लाल जलालपुर अध्यक्ष व मंगत राय बंसल उपाध्यक्ष थे।

सोसायटी के सदस्यों ने दी थी शिकायत
सेक्टर-112-114 की सैवन स्टार सोसायटी के महासचिव सेक्टर-71 निवासी अवतार सिंह ने बताया था कि सोसायटी के मेंबर नरिंदर भाटिया को सोसायटी की जमीन की खरीद-फीरोख्त करने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन नरिंदर ने सोसायटी को धोखा देते हुए अपनी प|ी व अपने बेटों की मदद से करीब 4 करोड़ रुपए का चूना लगाया। उन्होंने बताया था कि आरोपियों ने 2 करोड़ 41 लाख 60 हजार रुपए की जाली रसीदें तैयार कर सोसायटी के सदस्यों से धाेखा करते हुए जमीन मालिकों के फर्जी अंगूठे लगाकर तथा अपने परिवार के मेंबरों की जाली गवाहियां डलवा कर सोसायटी के पैसों में हेराफेरी की और सोसायटी के साथ ठगी की। इसके अलावा उन्होंने बताया था कि आरोपियों ने फर्जी बयाने दिखा कर भी सोसायटी के पैसों को चूना लगाया। अवतार सिंह की इस शिकायत पर सोहाना थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

खबरें और भी हैं...