पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नानकशाह फकीर फिल्म का संगत ने किया विरोध

नानकशाह फकीर फिल्म का संगत ने किया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहाली में डेराबस्सी के नजदीकी गांव भांकरपुर के गुरुद्वारा बाबे साहिब में गांव की संगत ने एकत्र होकर नानकशाह फकीर फिल्म बंद करवाने के लिए रोष प्रदर्शन किया। गांव के सैंकडों लड़कों ने हाथ में तख्ती पकड़कर अम्बाला चंडीगढ़ मुख्य मार्ग के किनारे खड़े होकर शांतमयी तरीके से रोष धरना दिया।

संगतों ने मांग की है कि किसी भी हाल में उक्त फिल्म नहीं दिखानी चाहिए। यह फिल्म दिखाने से सिख नौजवान पीढ़ी मे गलत संदेश जाएगा।

उन्होंने सरकार से सिख भावनाओं के मद्देनजर फिल्म पर तुरंत रोक लगाने की अपील की है।

इस मौके सर्वजीत सिंह, पंच हरविन्द्र सिंह, तरसेम सिंह, दलजीत सिंह, हरिन्द्रपाल सिंह, अवतार सिंह, दीदार सिंह, मित्रपाल सिंह पंच, अशविंदर सिंह व गुरदित्त सिंह समेत कई अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...