विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाई बैसाखी
मोहाली| स्क्ूल के स्टूडेंट्स की ओर से विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल फेज-1 में बैसाखी का पार्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूल के सभी स्टूडेंट्स पंजाबी कल्चर के अनुसार फेंसी ड्रेस पहनकर स्कूल में पहुंचे। स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लड़कियों की ओर से पंजाबी गिद्दा तथा बोलियां डालकर पेशकश दी गई, जबकि लड़कों की ओर किया गया भांगड़ा आर्कषन का केंद्र बना।