गमाडा के स्पोर्ट्स अफसर की शुक्रवार को रिटायरमेंट, शनिवार को हुई मौत
बेड से नीचे गिरे मिले, चेहरे व नाक से निकल रहा था खून ...
केस आईओ बलजिंदर सिंह मंड ने बताया कि कैप्टन मोहिंदर सिंह के केयर टेकर के दरवाजा खटखटाने के बाद जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो लोगों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि कैप्टन अपने बेड के पास नीचे जमीन पर गिरे हुए थे और उनके मुंह व नाक में से खून निकल रहा था। मृतक कैप्टन मोहिंदर सिंह का पूरा परिवार गुरदासपुर में रहता है, जबकि कैप्टन मोहाली के सेक्टर-71 में अकेले किराए के मकान में रहते थे, क्योंकि उनकी पोस्टिंग मोहाली में थी। शनिवार को उन्होंने अपने घर जाना था।
केस आईओ एएसआई बलजिंदर सिंह मंड ने कहा कि सूचना मिली थी शव को कब्जे में लेते हुए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।