पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आसिफा के कातिलों को मिलनी चाहिए सजा : विर्क

आसिफा के कातिलों को मिलनी चाहिए सजा : विर्क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दरिंदगी की हदों को पार करते हुए इंसानियत को शर्मसार करने का जो नंगा नाच आसिफा के कातिलों ने खेला है, उससे हर बेटी की मां के दिल में डर बैठ गया है। स्कूल कॉलेज, कार्यालय, बाजार हर दूसरी जगह पर अपनी बेटियों को भेजने वाले अभिभावकों के चेहरों पर फिकर की लकीरें स्पष्ट देखी जा सकती हैं। इन शब्दों को दिशा वुमन वेलफेयर ट्रस्ट की प्रधान हरदीप कौर विर्क ने आसिफा के कातिलों के लिए फांसी की सजा की मांग करते हुए कहे।

गौरतलब है कि दिशा वुमन वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से आज मोहाली में आसिफा के कातिलों को फांसी की सजा़ देने की मांग को लेकर एक कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें भारी संख्या में मोहाली जिले की औरतों ने हिस्सा लिया। इस मौके प औरतों ने हाथों में मोमबत्तियां पकड़कर कैंडल मार्च किया।

आसिफा कांड की शब्दों में निंदा करते हुए विर्क ने कहा कि ऐसे बलात्कारियों को जल्द से जल्द सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटियों को बचाने के लिए अब स्वयं दोहरी लड़ाई लड़ने की जरूरत है। पहले जरूरी है कि बेटी को कोख में कत्ल होने से बचाया जाए। फिर जरूरी है कि दरिंदया, बलात्कारियों से बेटियों केा बचाया जाए। संस्था की मेंबर मनप्रीत कौर ने कहा कि आसिफा के कातिलों को जल्दी फांसी की सजा़ दिलवाने के लिए पूरे देश को सड़कों पर उतरना पड़ेगा। तब ही सरकार इस मामले में जल्दी आगे आएगी। इस मौके पर संस्था की औरत मेंबरों ने हाथ में पोस्टर पकड़ कर समाज और सरकार को कई सवाल भी किए। विर्क की अगुवाई में अन्यों के अलावा इस कैंडल मार्च में कुलदीप कौर, मंदीप कौर, रविंदर कौर, मनप्रीत कोर, ऊमा, सीमा रानी, स्वेता अग्रवाल, मनीशा, सिमानदीप कौर और प्रभदीप कौर ने भी हिस्सा लिया।

मार्च में पोस्टरों के जरीये दिखाए कई अहम सवाल

खबरें और भी हैं...