रात को राहगीरों को लूटने वाला एक और गैंग शहर में सक्रिय, एक को लूटा
चंद माह पहले फेज-1 पुलिस चौकी व इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस चौकी ने पीसीआर की सहायता से 6 स्नैचरों को पकड़ा था। यह स्नैचर माेरिंडा के गांवों के रहने वाले थे और पूछताछ मंे बताया था कि यह मोरिंडा से सप्ताह में दो से तीन दिन रात को मोहाली आकर लूट की वारदातें करते थे। अब यह सारे स्नैचर जेलों में बंद है। इनके बा अब शहर में एक नया गैंग सक्रिय हो गया है। करीब 8 युवकों का यह गैंग रात को पैदल जा रहे राहगीर युवक, युवतियों व अन्य लोगों को शिकार बनाता है। चंद दिन पहले इस एक्टिवा व बाइक सवार गैंग ने मटौर के अमरीश को लूटा। वे अमरीश का पर्स जिसमें 6 हजार कैश, बाइक की आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड व अन्य दस्तावेज स्नैच कर ले गए। इस बारे में सोमवार को अमरीश ने इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस चौकी को शिकायत दी।
पहले दो स्नैचर आए, फिर 6 और आ गए...
अमरीश ने बताया कि वह मटौर में किराए के मकान में रहता है और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 में एक कंपनी में जॉब करता है। उसके साथ रहने वाले युवक की बहन की शादी यूपी में है और वह एक ढ़ाबे में काम करता था। बहन की शादी के कारण वह अमरीश को अपनी जगह ढाबे पर लगवा गया था। अमरीश दिन में ढाबे पर काम करता है और दोपहर बाद इंडस्ट्रियल एरिया जॉब पर चला जाता है। 10 अप्रैल रात करीब 11 बजे जब वह पैदल फैक्ट्री से मटौर अपने कमरे की ओर जा रहा था। उसको इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7/8 की डिवाइडिंग रोड पर एक्टिवा पर सवार दो लोगों ने राेकक पूछा- माेबाइल है। उसने फोन निकाला तो 6 और युवक आ गए और उसे मारपीट कर लूटकर ले गए। चौकी इंचार्ज सुमित मोर का कहना है िक स्नैचर्स को जल्द पकड़ लिया जाएगा।