पार्कों की देखरेख के लिए बनी एन्वायर्नमेंट सोसायटी
मोहाली | शहर के पार्कों की देखरेख के लिए सेक्टर-70 के निवासियों ने एन्वायर्नमेंट सोसायटी का गठन किया है। इसका प्रधान एनएस सोढी को नियुक्त किया गया है। जेएस चीमा को उपप्रधान, जरनैल सिंह को वित्त सचिव, लाभ सिंह को महासचिव और डॉ. दलेर सिंह मुल्तानी को सरप्रस्त बनाया गया है। रविवार को यह सोसायटी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पार्कों और ग्रीन बेल्ट्स में सफाई का काम करेगी।