एयरपोर्ट राेड पर दो कारें टकराईं, दोनों क्षतिग्रस्त
मोहाली | इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस चौकी के पास गतरात दो कारें आपस में टकरा गई। इससे दोनों कारंे क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि दोनों चालक बाल-बाल बच गए। पुलिस के अनुसार दोनों में समझौता हो गया। वे कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहते थे, इसलिए पुलिस को लिखित में देकर अपनी गाड़ियां ठीक करवाने ले गए।