- Hindi News
- National
- आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ की तीन स्टूडेंटस ने इंटरनेशनल मूटकोट में जीते दो इनाम
आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ की तीन स्टूडेंटस ने इंटरनेशनल मूटकोट में जीते दो इनाम
12 से 15 अप्रैल तक साऊथ कोरिया के सिओल में आयोजित इंटरनेशनल मूटकोट में आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ मोहाली की टीम ने दो इनाम पर कब्जा किया है। इस टीम में स्टूडेंटस अनन्या शर्मा, तनुश्री तनवर और त्रिशा शर्मा शामिल थे। यह गतदिवस ही प्रतियोगिता जीतकर वापस अपने इंस्टीट्यूट आए हैं। जिसको लेकर मंगलवार को कॉलेज प्रबंधक ने तीनांे स्टूडेंटस को सम्मानित किया। तीनों स्टूडेंटस की टीम को जहां बेस्ट ओरल आरगयूमेंट (रिस्पोंडेंटेंट) अवाॅर्ड जीता। वहीं, टीम की सदस्य अनन्या शर्मा को बेस्ट स्पीकर के आवाॅर्ड से नवाजा गया है।
तीन विजेता स्टूडेंटस ने बताया कि चार राऊंड आयोजित हुए हैं। जिसमें उनकी टीम ने पहले प्रतिद्वंदी श्रीलंका टीम, उसके बाद फ्रांस की टीम, उसके बाद तुर्की की टीम व चौथी टीम रशिया को हराया था। इस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में पहंुचने से पहले लॉ इंस्टीट्यूट की टीम ने पहले अपने कैंपस में अायोजित नेशनल मूटकोट प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग कोने से आई टीमों को हराकर अपना स्थान साऊथ काेरिया में अायोजित इंटरनेशनल मूटकोट में पक्का किया था। इस टीम के अतिरिक्त देश की दो अन्य इंस्टीट्यूटस की टीमें जिनमें नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट जोधपुर और राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लाॅ पटियाला की टीम साऊथ कोरिया गई थी। इनमें से पटियाला की टीम विनर रही है।
नया सब्जेक्ट सब कुछ नेट से पढ़ा: विजेता स्टूडेंटस ने बताया कि साऊथ कोरिया में जो यह इंटरनेशनल मूककोट एयर लॉ पर आयोजित की गई है, यह बिल्कुल नया सब्जेक्ट है। भारत मंे मात्र दो इंस्टिटयूट में ही इस विषय के बारे पढ़ाया जाता है। लेकिन, अन्य इंस्टीट्यूट में यह सब्जेक्ट है ही नहीं।