पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसटीएफ ने 200 ग्राम हेरोइन के साथ दो पकड़े

एसटीएफ ने 200 ग्राम हेरोइन के साथ दो पकड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मंगलवार तड़के एयरपोर्ट रोड चौराहे से कार सवार दो युवकों को 200 ग्राम हेराेइन के साथ पकड़ा है। आरोपियों ही पहचान बादल काॅलोनी जीरकपुर निवासी तलविंदर कुमार कोनी और एनआईसी मनीमाजारा निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को एसटीएफ ने मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी अमित कुमार को इस खेप को पटियाला पहंुचाने के लिए 10 हजार रुपए मिलने थे। एसटीएफ इंचार्ज राम दर्शन शर्मा ने बताया कि आरोपी तलविंदर कुमार पिछले कई सालों से नशा बेचने का काम कर रहा है। उसने आगे अमित को अपना कोरियर बॉय रखा हुआ था। यानि कि दिल्ली से हेराेइन तलविंदर लाता था और यहां लोेकल स्पलाई करने के लिए अमित को माल देता था। अभी आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह 200 ग्राम हेराेइन शाहपुर के गांव बदौली से किसी कुलदीप कुमार नामक शख्स से लेकर आए थे और आगे पटियाला में इसको बेचना था लेकिन उससे पहले ही एसटीएफ ने उसको पकड़ लिया। एसटीएफ इंचार्ज राम दर्शन शर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी तलविंदर ने अपने घरवालों को बताया कि वह एक एमएनसी कंपनी के साथ काम करता है।

खबरें और भी हैं...